Tuesday, May 14, 2019

टाइम के कवर पेज पर मोदी

अमेरिका की प्रतिश्ठित प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर कवर पेज पर जगह दी है। इसके पहले वे 2012 और 2015 में इसी मैगज़ीन के कवर पेज पर छप चुके हैं। इतना ही नहीं टाइम ने 2014, 2015 और 2017 में विष्व के 100 सर्वाधिक प्रभावषाली लोगों की सूची में मोदी को भी रखा था। इस बार कवर पेज पर छपे मोदी की तस्वीर और उनसे जुड़ी कवर स्टोरी को लेकर टाइम मैगजीन विवादों में घिर गयी है। इस मैगजीन में दो लेख हैं जिसके एक लेख में मोदी को भारत को तोड़ने वाला प्रमुख नेता तो दूसरे में सुधारक के तौर पर पेष किया गया है। सोषल मीडिया पर इस कवर की आलोचना और तारीफ दोनों हो रही है। गौरतलब है कि टाइम के कवर पेज पर हाल ही में मोदी को इण्डियाज़ डिवाइडर इन चीफ के तौर पर प्रकाषित किया गया। जिसका तात्पर्य है भारत को बांटने वाला प्रमुख व्यक्ति। अन्तर्राश्ट्रीय पत्रिका टाइम द्वारा लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी को इस रूप में प्रकाषित करना वाकई कई चुनौतियों और कुछ संदेह को भी प्रकाषमान कर रहा है। जब यह मामला सामने आया तब दो चरण के चुनाव देष में बाकी थे। हालांकि 7वां और अन्तिम चरण का चुनाव ही अब बाकी है जिसका समापन 19 मई को होना है और ठीक एक दिन बाद मैगजीन छप कर 20 मई को बाजार में आयेगी। खास बात यह भी है कि मैगजीन के इसी संस्करण में एक अन्य लेख में इयान ब्रेमर नामक पत्रकार ने मोदी की जमकर तारीफ की है। दूसरी स्टोरी ‘मोदी इज़ इण्डियाज़ बेस्ट होप फाॅर इकोनोमिक रिफाॅर्म‘ षीर्शक से छपी है। इसमें कहा गया है कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने दूसरे देषों से अपने रिष्ते सुधारे हैं इसके अलावा मोदी की घरेलू नीतियों के कारण करोड़ों लोगों की जिन्दगी में सुधार आया है। जीएसटी लागू करने की सराहना भी इसमें की गयी है। जटिल टैक्स व्यवस्था को काफी सरल और सहज बनाने का श्रेय भी उन्हें दिया गया। 
इण्डियाज़ डिवाइडर इन चीफ लिखने वाला आतिष तासिर पाकिस्तानी मूल ब्रिटिष नागरिक हैं। जिसने यह सवाल खड़ा किया है कि क्या दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र मोदी सरकार के और 5 साल को झेल सकता है। लेख में मोदी को भारत का प्रमुख विभाजनकारी बताया जाना किसी भी दृश्टिकोण से उचित करार नहीं दिया जा सकता। भले ही टाइम में मोदी विभाजनकारी कहे गये हों पर यह देष की अखण्डता की दृश्टि से दुतकारने वाला लेख कहा जायेगा। दुनिया में कई ऐसे नेता रहे हैं जिन्होंने सीमा के भीतर अपने देष को दूरदर्षी सोच के चलते आगे बढ़ाने का काम किया। जिन पर दुनिया सवाल भी खड़ा करती रही है। चीन के राश्ट्रपति जिनपिंग, रूस के राश्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यहां तक कि अमेरिकी राश्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देष के अंदर नीतियों को सख्ती के साथ लागू कर रहे हैं जिसमें देष विषेश की भलाई पहले है। पुतिन पर तो चैथी बार राश्ट्रपति चुने जाने को लेकर लोकतंत्र पर दबंगाई का आरोप भी लगा। ऐसा लगता है कि इन देषों के लोगों ने अपने नेताओं पर इस बात के लिए भरोसा बड़ा किया है कि दुनिया कुछ भी सोचे पर बदले हुए दौर में देष प्रथम की नीति वाली सरकार की जरूरत है। चीनी राश्ट्रपति जिनपिंग को तो हमेषा के लिए राश्ट्रपति बना दिया गया। ट्रंप दुनिया के तमाम देषों के साथ दुष्मनी करते हुए चीन को धमका रहे हैं कि वह 2020 में फिर अमेरिका के राश्ट्रपति बनेंगे। मोदी के कामकाज पर सख्त आलोचना एक अलग बात है और विभाजन का आरोप वाकई में भारत के लोकतंत्र पर ही सवाल उठा देता है। जिस 90 करोड़ मतदाता ने मोदी को सत्ता दी थी क्या यह सवाल उनकी सोच पर भी नहीं उठ रहा है। भारत का संविधान एक ऐसी संघात्मक व्यवस्था से युक्त है जहां विभाजन की कोई गुंजाइष नहीं है। सरकारों के निरंकुष होने की भी सम्भावना यहां नगण्य है। दुनिया जानती है कि अमेरिका सबसे पुराना और भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देष है। 1789 से अब तक अमेरिका के लोकतंत्र में भले ही तमाम प्रकार की परिपक्वता आयी हो परन्तु रंग भेद और नस्ल भेद से आज भी वह मुक्त करार नहीं दिया जा सकता। धर्म और जाति के आधार पर भारत में कई भेद हैं पर लोकतंत्र की गरिमा सभी समझते हैं। संविधान की प्रस्तावना पंथनिरपेक्षता की बात करता है। इस बात से कोई गुरेज नहीं कर सकता कि बहुधर्मी, बहुजाति और विविधताओं से जकड़ा भारत विभाजन की धारा और विचारधारा से करोड़ों मील दूर खड़ा है। 
नेहरू के समाजवाद और भारत की मौजूदा सामाजिक परिस्थिति की तुलना करते हुए आतिष तासिर ने लिखा है कि मोदी ने हिन्दू और मुसलमानों के बीच भाईचारा बढ़ाने के लिए किसी तरह की इच्छा नहीं जताई जबकि नेहरू धर्मनिरपेक्षता का रास्ता अपनाया। मोदी पर भारत के प्रमुख व्यक्तियों पर राजनीतिक हमले करने की भी बात कही। इसी स्टोरी में भारत में हुए 1984 के सिक्ख दंगे और 2002 में हुए गुजरात के गोधरा काण्ड का भी जिक्र किया गया है। आगे यह भी आलोचना है कि मोदी द्वारा आर्थिक चमत्कार लाने के वायदे फेल हो गये हैं। इसमें कोई दुविधा नहीं कि नीतिगत तौर पर कई मामलों में सरकार वायदे के अनुपात में सफल नहीं रही है। कालाधन, रोज़गार और कर प्रणाली को लेकर मोदी सरकार आज भी हाषिये पर है पर इसका तात्पर्य यह नहीं कि मोदी की आर्थिक नीतियां चैतरफा फेल हुई हैं। जहां तक सवाल हिन्दू-मुसलमानों के बीच भाईचारे का है। लोकतंत्र में यह कैसे तय हो कि भाईचारा बढ़ा है या घटा है। गैस सलेन्डर से लेकर बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा समेत सभी बुनियादी चीजें सभी के लिए थी। तीन तलाक के मसले पर मुस्लिम महिलाओं का अपार समर्थन मोदी को मिला। हां यह सही है कि मुस्लिम वर्ग को नेतृत्व देने वालों ने मोदी पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते रहे हैं। मोदी दूध के धुले नहीं है पर हिन्दू और मुसलमान के बीच भाईचारे में रूचि नहीं दिखाई यह आरोप सिरे से नकारा जाना चाहिए। जो प्रधानमंत्री मंच से 130 करोड़ भाईयों एवं बहनों का सम्बोधन करता हो उसमें भाईचारे का लोप कैसे हो सकता है। सिक्ख दंगे को लेकर कांग्रेस पर यह आरोप आज भी लग रहा है। हालांकि चुनावी मुनाफे को लेकर हर किसी ने समय-समय पर इस मुद्दे को जिन्दा किया वही काम इन दिनों मोदी कर रहे हैं। गोधरा काण्ड को लेकर भी तब गुजरात के मुख्यमंत्री रहे मोदी को अदालत से क्लीन चिट मिल चुकी है। जाहिर है आरोप गड़े मुर्दे उखाड़ने वाले ही कहे जायेंगे। गौरतलब है मोदी को यूएई, अफगानिस्तान और सऊदी अरब जैसे मुस्लिम देषों ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया। इसके अलावा कई अन्य देष षान्ति और सम्मान का सूचक माना आतिष तासिर को यह सब खूबियां दिखाई नहीं देती। इसमें दो ही बात दिखती है एक यह कि दुनिया में बढ़त बना चुके भारत पर प्रहार का यह एक अच्छा तरीका है। दूसरा जिस टाइम मैगज़ीन में मोदी को इतना महत्व दिया उसी ने एक लेख डिवाइडर के रूप में और दूसरा रिफाॅर्मर के रूप में क्यों छापा। कहीं ऐसा तो नहीं कुछ तथाकथित लोग दुनिया में नये तरीके के संदेह से भरे मोदी दिखाना चाहते हैं।
2014 में मसीहा रहे मोदी 2019 में केवल राजनेता हैं ऐसा भी तगमा टाइम द्वारा दिया गया है। 20 लाख काॅपी बिकने वाली और 1926 से प्रकाषित होने वाली टाइम मैगजीन सालाना 11 हजार करोड़ से अधिक की कमाई करती है। इस मैगजीन को एक ही व्यक्ति को दो रूप में पेष करने को लेकर जोरदार मंथन करना चाहिए था। 

सुशील कुमार सिंह
निदेशक
वाईएस रिसर्च फाॅउन्डेशन ऑफ  पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन 
डी-25, नेहरू काॅलोनी,
सेन्ट्रल एक्साइज ऑफिस  के सामने,
देहरादून-248001 (उत्तराखण्ड)
फोन: 0135-2668933, मो0: 9456120502
ई-मेल: sushilksingh589@gmail.com

No comments:

Post a Comment